धर्म

14 दिसंबर 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : प्रबंधन क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, पर परिणाम सकारात्मक होंगे। बैंकिंग क्षेत्र में लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट का अंतिम चरण चुनौतियों से भरा रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों या सहकर्मियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। स्वतंत्र कार्य करने वालों को समय और मेहनत दोनों निवेश करने होंगे।

वृष राशि : आप अपनी योग्यता व काबिलियत द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। नए ऑर्डर और समझौते प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले व्यक्तियों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि : व्यवसाय के प्रति बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कहीं से पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। इस समय ज्यादातर गतिविधियां फोन द्वारा ही की जाएंगी। आयात-निर्यात संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में काम को लेकर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।

कर्क राशि : व्यावसायिक मामलों में बहुत अधिक व्यस्तता और मेहनत बनी रहेगी, लेकिन अभी बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। पार्टी से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफे वाली स्थितियाँ रहेंगी।

सिंह राशि : किसी भी तरह का व्यावसायिक निवेश करने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। व्यापार में नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ कोई डील करते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। सरकारी मामले आज हल हो सकते हैं।

कन्या राशि : व्यवसाय में आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। कार्यप्रणाली में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। मशीनरी, स्टाफ आदि समस्याओं का समाधान मिलेगा। ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि : व्यवसाय में किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सचेत रहने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। नए-नए प्रयोग करने से आपकी कार्य शैली में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि : अपनी व्यावसायिक कार्यशैली का जिक्र दूसरे लोगों के समक्ष न करें। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें, क्योंकि यह समय चुनौतियों और दिक्कतों वाला है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि : आपकी मेहनत व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएगी। उचित ऑर्डर मिलने से वित्त की चिंता भी दूर होगी। यदि व्यवसाय में किसी प्रकार का निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। अधिकतर काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे।

मकर राशि : व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। रुकी हुई पेमेंट आदि प्राप्त के लिए समय अनुकूल है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं की अपेक्षा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। प्राइवेट नौकरी में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ सामने आएगी।

कुंभ राशि : व्यावसायिक मामलों में किसी भी अन्य व्यक्ति पर भरोसा न करें तथा सारे निर्णय खुद ही लें। पूरी शिद्दत से अपने कार्यों के प्रति मेहनत करें। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से तनाव बना रहेगा।

मीन राशि : व्यवसाय में तरक्की के अवसर बने हुए हैं। यदि कोई काम रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। सरकारी नौकरी वाले व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spesso solo un angolo tranquillo del web, ma dietro ogni pagina c'è una voce, un ritmo e un modo unico di raccontarsi. Vale la pena approfondire come nasce davvero uno spazio così. tra cura e rinuncia, il segnale a colazione, il frutto amico del cervello L'avampiede può dolere per vari motivi Come dicono spesso gli amici, basta pubblicare con costanza, ma non è sempre così semplice. Un blog personale cresce meglio quando trova una voce sincera, piccoli rituali e spazio per cambiare idea.