Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

दो वर्षों में एमपी ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान, 32 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, आत्मनिर्भर लक्ष्य की ओर प्रदेश

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने परए पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रदेश और जिले की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी दी। मंत्री गौर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने विकास और तरक्की के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और अब प्रदेश आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
प्रदेश की उपलब्धियां
मंत्री कृष्णा गौर ने आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों को गिनाते हुए बताया…
औद्योगिक विकास: वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। इस अवधि में 32 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 8.57 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन किया गया, जिससे 3 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।
गरीब कल्याण: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दो वर्षों में 5.25 करोड़ से अधिक हितग्राहियों को 19.935 करोड़ मूल्य का खाद्यान्न वितरित किया गया। स्वामित्व योजना के तहत लगभग 39.60 लाख नागरिकों को स्वामित्व अधिकार पत्र मिले।
महिला सशक्तिकरण: लाडली बहना योजना की राशि 1,250 से बढ़ाकर 1,500 प्रतिमाह की गई। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 62 लाख ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य: राष्ट्रीय शिक्षा नीति.2020 लागू करने वाला एमपी देश का पहला राज्य बना। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम पिछले 15 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रहे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 12,655 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं और 34 लाख से अधिक लोगों को नि:शुल्क उपचार मिला है।
कृषि क्षेत्र: मध्य प्रदेश दलहन, तिलहन, मक्का और टमाटर उत्पादन में देश में प्रथम तथा गेहूं उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 48 हजार करोड़ से अधिक की राशि पहुंचाई गई है।
सीहोर जिले की प्रगति, हर क्षेत्र में अग्रणी
प्रभारी मंत्री ने सीहोर जिले की उपलब्धियों को भी प्रमुखता से बताया
महिला एवं बाल कल्याण: लाडली बहना योजना के तहत जिले की 2.42 लाख से अधिक बहनों को अब तक 949.52 करोड़ की सहायता राशि मिली है। लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 1.43 लाख से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य सेवाएं: जिले के 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 1 सिविल अस्पताल सहित कुल 38 उप स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक से प्रमाणित किया गया है। आयुष्मान कार्ड वितरण में जिले ने 101.8 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है।
कृषि और जल संसाधन: जिले में धान एवं गेहूं उपार्जन में लगभग 5.5 लाख मीट्रिक टन का उपार्जन कर किसानों को 1,300 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है। 36 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन विस्तार से सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विकास की गति बनाए रखने को जिला विकास सलाहकार समिति
मंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है। विकास की गति बनाए रखने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के उद्देश्य से यह समितियां बनाई गई हैं।
अध्यक्ष: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
उपाध्यक्ष: संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री सीहोर के लिए कृष्णा गौर।
सदस्य सचिव: कलेक्टर।
सदस्य: जिले के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष तथा विभिन्न क्षेत्रों उद्योग, व्यापार, कृषि, चिकित्सा, विधि के 20 प्रतिनिधि शामिल हैं।
प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले की दो वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranilnostjo. To temo je vredno podrobneje raziskati. Iščeš recept za Jajčevci presenetijo Tako kot lahko zelenjavo spečemo v pečici ali pripravimo na pari, tudi pri vsakdanjih obrokih šteje preprostost: sveže sestavine in malo začimb ustvarijo okusen, lahek krožnik.