Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुलिस विभाग से 11 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, एसपी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई

सीहोर। पुलिस विभाग में अपनी लंबी और बेदाग सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अनुभवों को साझा कर दीं शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सेवाकाल के अनुभवों को जाना और उनके परिजनों से भेंट की। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस की सेवा चुनौतीपूर्ण होती है, जिसे इन सभी साथियों ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया है।
इन अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई विदाई
चैन सिंह रघुवंशी: मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक (थाना प्रभारी बुधनी) 43 वर्ष से अधिक की सेवा।
हरिनारायण वर्मा: उप निरीक्षक (थाना पार्वती) 40 वर्ष की सेवा।
भंवर लाल वर्मा: सहायक उप निरीक्षक (रक्षित केंद्र) . 40 वर्ष की सेवा।
अमृतलाल पारोचे: कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (थाना मंडी) 38 वर्ष की सेवा।
तेजराम अहिरवार: कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (थाना बुधनी) 36 वर्ष की सेवा।
पुरुषोत्तम पाठक: कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (एसपी कार्यालय) 38 वर्ष की सेवा।
हरेंद्र सिंह: कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (एसडीओपी कार्यालय) 43 वर्ष की सेवा।
मो. फारुख खान: कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (रक्षित केंद्र) 37 वर्ष की सेवा।
सुरेन्द्र शर्मा: प्रधान आरक्षक (रक्षित केंद्र) 40 वर्ष की सेवा।
अशोक श्रीवास्तव: कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (थाना जावर) स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति।
परशुराम सिंह: कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (थाना बिलकिसगंज) स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार अजय भिरे, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित विभागीय स्टाफ और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko tudi stročnice postanejo osnova lahkih in zelo okusnih jedi. Njihova priprava ponuja več možnosti, vrednih podrobnejše raziskave. kako vrstni red hrane Ko se začnejo hladnejši dnevi, pridejo prav okusni in zdravi recepti z veliko zelenjave ter toplimi, nasitnimi okusi.