Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी के पास अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर.ट्रॉली, शादी से लौट रहे 23 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

सीहोर। रेहटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलकनपुर मार्ग पर नकटीतलाई वेयर हाउस के पास एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार करीब 23 लोग घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार ट्रॉली में सवार सभी लोग नर्मदापुरम जिले के निवासी हैं। ये सभी भेरूंदा में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे और वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रेहटी के पास सडक़ पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गई और पलट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर सडक़ पर ही खड़ा रहा, लेकिन पीछे जुड़ी ट्रॉली पूरी तरह पलट गई।
रेहटी अस्पताल में मची अफरा तफरी
हादसे की सूचना मिलते ही सलकनपुर चौकी प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लाया गया। घायलों में 7 से 15 वर्ष के बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
6 गंभीर घायल नर्मदापुरम रेफर
एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि कुल 23 घायलों में से 6 की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार रेहटी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button