एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, सीहोर में शुरू हुई नि:शुल्क टेस्ट सीरीज और कोचिंग

सीहोर। आगामी एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सीहोर में एक सुनहरा अवसर है। आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा नि:शुल्क कोचिंग द्वारा जरूरतमंद और इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए विशेष ऑफलाइन टेस्ट सीरीज और नि:शुल्क कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
संस्था द्वारा यह कक्षाएं नगर के टाउन हॉल के समीप स्थित शासकीय लाइब्रेरी भवन में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। इसमें सभी वर्गों के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू की तैयारी है।
26 अप्रैल की परीक्षा के लिए विशेष रणनीति
आगामी 26 अप्रैल 2026 को होने वाली एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को देखते हुए साप्ताहिक ऑफलाइन टेस्ट सीरीज शुरू की गई है। इस टेस्ट सीरीज का उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि वे समय रहते अपनी कमियों को सुधार सकें।
विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन
संस्था द्वारा समय-समय पर अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के विशेष व्याख्यान भी आयोजित किए जाते हैं। इससे छात्रों को परीक्षा की सटीक रणनीति बनाने और सही दिशा में मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
ऐसे करें संपर्क
यदि आप भी इस नि:शुल्क टेस्ट सीरीज या कोचिंग का लाभ उठाना चाहते हैंए तो इन माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें मोबाइल नंबर 8225060993, 9630226814, स्थानरू टाउन हॉल के पास शासकीय लाइब्रेरी भवन सीहोर।



