25 फरवरी 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में दीर्घकालिक सोच काम आएगी। वरिष्ठ स्थायी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। व्यापार में सहयोग मिलेगा और सहकर्मी आपके अनुभव पर भरोसा करेंगे। निवेश सोचकर करें और लाभ-हानि का हिसाब स्पष्ट रखें। नियमित प्रयास से प्रतिष्ठा बढेगी और आगे स्थिर अवसर मिलेंगे, जिससे प्रगति कायम रहेगी।
वृष राशि : दिन की शुरुआत में थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार की मदद आपके लिए सहायक रहेगी। नई योजना को काम में लगाने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। चुनौतियों को स्वीकार करें और रचनात्मक बने रहें। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और परिणाम बेहतर होंगे।
मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में पुराने अनुभव उपयोगी होंगे। शिक्षक या प्रशिक्षण से जुड़े लोगों को संतोष मिलेगा। सहकर्मी आपकी सलाह मानेंगे। पहले सीखा कौशल काम आएगा और नया काम आसान लगेगा। भरोसा बढेगा और कार्य सहजता से पूरा होगा, जिससे पहचान मजबूत बनेगी।
कर्क राशि : मेहनत और योग्यता के अनुसार परिणाम मिलेंगे। फोन और ऑनलाइन माध्यम से व्यावसायिक व्यवस्था बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग हैं, इसलिए काम पर फोकस रखें और समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें।
सिंह राशि : आज का दिन आपको व्यस्त रखेगा। कुछ खास लोगों की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे आपको संतोष और खुशी मिलेगी। पुरानी पारिवारिक टेंशन कम होगी। मित्रों और संबंधियों के बीच मान-सम्मान बना रहेगा और आपकी बात को महत्व मिलेगा।
कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में असमंजस रह सकता है। काम शुरू करने से पहले शंका आएगी। सहकर्मी सहायता देंगे और वरिष्ठ मार्गदर्शन देंगे। छोटा कदम उठाना जरूरी होगा। डर छोड़ने से प्रगति होगी और काम धीरे सही दिशा पकडेगा, जिससे भरोसा बनेगा।
तुला राशि : रुका हुआ आय का स्रोत फिर शुरू हो सकता है, बस प्रयासों में गति लानी होगी। घर के रखरखाव में वास्तु के नियम अपनाने से सकारात्मकता बनी रहेगी। ज्ञान बढ़ाने वाली किताबें पढ़ें और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें, इससे आगे के फैसले बेहतर होंगे।
वृश्चिक राशि : ग्रहों की स्थिति अच्छी है। मनपसंद कामों में अच्छा समय बीतेगा। घर में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश सफल होगी। आत्मविश्वास नई उम्मीद और लक्ष्य जगाएगा और आप काम को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।
धनु राशि : आज का दिन सुख और समृद्धि में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना भी बन सकती है। व्यवसाय में चल रही उलझनें सुलझेंगी और योजनाएं स्पष्ट होंगी
मकर राशि : आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा हो सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा। यदि किसी काम को लेकर मन में संदेह है तो उसे फिलहाल टालना ही बेहतर होगा। पिताजी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है
कुंभ राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ छोटी-मोटी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है
मीन राशि : आज आप ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भरपूर रहेंगे और यही ऊर्जा आपको आगे बढ़ाएगी। अच्छे कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। व्यवसाय में आपकी लंबी अवधि की योजनाएं गति पकड़ेंगी और रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690


