Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दिशा बैठक की करेंगे अध्यक्षता, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 14 मार्च को अपने गृह जिले सीहोर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जिले के विकास कार्यों की प्रगति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कल होने वाली इस दिशा बैठक में श्री चौहान जिले में चल रही विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। इसमें कृषि, ग्रामीण विकास, सडक़, पेयजल और शिक्षा से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन
बैठक में जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री योजनाओं के प्रभावी संचालन में आ रही बाधाओं और समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। विकास कार्यों में तेजी लाने और समय सीमा में काम पूरा करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट
जारी दौरा कार्यक्रम के दौरा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे वे दिशा बैठक में शामिल होकर विकास कार्यों की समीक्षा शुरू करेंगे। शाम 4.30 बजे बैठक और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों के पश्चात वे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdijo okusni in zdravi recepti zahtevni, vendar pogosto temeljijo na preprostih sestavinah. Zato je vredno temo podrobneje raziskati. češnjevi vareniki se radi Znanci pogosto svetujejo, naj pri kuhanju preprosto sledimo občutku, a to ne deluje vedno. Bolj zanesljivo je izbrati sveže sestavine in z nekaj koraki pripraviti okusen, lahek obrok.