Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया मां कर्मा देवी का जन्मोत्सव, जगह-जगह हुआ स्वागत

सीहोर। साहू समाज की आराध्य देवी, शिरोमणि भक्त माता कर्मा देवी का जन्मोत्सव सोमवार को जिला मुख्यालय पर बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य चल समारोह और शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्राचीन जगदीश मंदिर चौराहे से हुआ। यहां से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा नमक चौराहा, बड़ा बाजार, मेन रोड और कोतवाली चौराहा होते हुए पुन: जगदीश मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। चल समारोह में सजे-धजे बैंड, ढोल-ताशे, बग्घियां और घोड़े शामिल थे। शोभायात्रा में निकाली गई मां कर्मा देवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसके दर्शन के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

गणमान्य नागरिकों ने बढ़ाया उत्साह
माता कर्मा देवी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर समाजसेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कथावाचक हर्षित शास्त्री, सीताराम यादव, सुदीप प्रजापति, राजकुमार गुप्ता और आशीष गहलोत सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
लगाया खिचड़ी का भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कर्मा देवी के जन्मोत्सव पर उन्हें खिचड़ी का विशेष भोग अर्पित किया गया। पूजन के पश्चात बड़ी मात्रा में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर समाजजनों का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जितेंद्र साहू, धनराज साहू, धर्मेंश साहू, लक्ष्मी साहू और संदीप साहू ने सभी समाजजनों, सहयोगियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में साहू समाज के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। समाजजनों ने संकल्प लिया कि वे मां कर्मा देवी के बताए भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti commettono lo stesso errore: aprono un blog senza definire pubblico e obiettivi. Capire come impostare contenuti e identità personale merita un'analisi più attenta. una bevanda molti dimenticano le visite gratuite 2026 Il consiglio degli amici: coltiva patina bianca, benefici La frutta quotidiana sostiene il cervello E se fosse proprio questo il momento giusto per raccontare la tua esperienza? Un blog personale può diventare uno spazio semplice e autentico, dove raccogliere idee, passioni e piccoli episodi da condividere nel tempo.