Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर का आयोजन, मौके पर ही सुनी गई जनसमस्याएं, 31 मार्च तक चलेगा अभियान

सीहोर। जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के तहत सोमवार को बुधनी में क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार आयोजित यह शिविर बुधनी नगर परिषद कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।
शिविर का मुख्य उद्देश्य सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए और कई प्रकरणों में निराकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की गई।
चार चरणों में चल रहा है अभियान
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से शुरू हुआ है जो 31 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इसे कुल चार चरणों में बांटा गया है। अभियान की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि शासन की सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक समय सीमा के भीतर पहुंच सके।
त्वरित निराकरण पर जोर
बुधनी शिविर में आए आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित विभागों को सौंपा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनहित से जुड़े मामलों में देरी न की जाए। यह अभियान मुख्यमंत्री की सुशासन की मंशा के अनुरूप जिले में चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर के दौरान स्थानीय निकाय के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के मैदानी अमले के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button