Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, रोजगार मेले में 198 युवाओं का चयन, स्वरोजगार के लिए बांटे लोन

सीहोर। प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला मुख्यालय पर युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में लगे इस मेले में जिले भर के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
रोजगार मेले में नामी-गिरामी 11 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मेले के दौरान कुल 314 युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया। कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार और योग्यता परीक्षण के आधार पर 198 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया है। इन युवाओं को जल्द ही नियुक्ति की अगली प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।
स्वरोजगार के लिए लाखों की आर्थिक मदद
मेले में केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक हितग्राहियों को भी बड़ी राहत दी गई। फैब्रिक वर्क के लिए हितग्राही मोहसिन का 05 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया गया। हितग्राही आसमा बी और राजकुमार के 60 हजार रुपये से अधिक के लोन प्रकरण स्वीकृत कर उन्हें स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
अधिकारियों ने किया मार्गदर्शित
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर एलडीएम जगदीप भट्टाचार्य, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनुराग वर्माए प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव और विवेक यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने युवाओं को करियर मार्गदर्शन देते हुए शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को न केवल रोजगार दिलाना है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से जॉब गिवर बनाना भी है। मेले में आए युवाओं ने इस पहल की सराहना की और इसे करियर की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se jeseni ohladi, pripravljam tople jedi iz stročnic in korenaste zelenjave, ki nasitijo brez odvečnih kalorij. To temo velja podrobneje raziskati. Iščeš recept Jajčevci presenetijo s Presenetljivo, zamrznjena zelenjava pogosto ohrani več hranil kot sveža, če je ta dolgo shranjena. Iz nje pripravimo hitre, okusne jedi.