Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में अब जमीन खरीदना होगा महंगा, 1008 लोकेशनों पर गाइडलाइन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव

सीहोर। जिले में अचल संपत्तियों जमीन, मकान, दुकान की सरकारी कीमतों गाइडलाइन में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में आयोजित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई दरों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तावों के मुताबिकए जिले की 1008 लोकेशनों पर संपत्तियों के दाम बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।
बैठक में बताया गया कि कई क्षेत्रों में नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं और बाजार मूल्य में काफी बढ़ोतरी हुई है। कई स्थानों पर रजिस्ट्री गाइडलाइन दर से काफी अधिक मूल्य पर हो रही है, जिससे दरों में विसंगति पैदा हो रही थी। इसी विसंगति को दूर करने के लिए दरों के पुनरीक्षण का निर्णय लिया गया है।
कहां कितनी बढ़ोरी का प्रस्ताव
जिले की कुल 4652 लोकेशनों में से 1008 जगहों पर रेट बढ़ाने की तैयारी है…
आष्टा: यहां सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रस्तावित है। नगरीय क्षेत्रों की 88 लोकेशनों में 20 से 70 प्रतिशत और ग्रामीण इलाकों में औसतन 40 प्रतिशत तक दाम बढ़ सकते हैं।
इछावर: नगरीय क्षेत्रों में 30 से 40 प्रतिशत और 442 ग्रामीण लोकेशनों में 40 से 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है।
बुधनी: शहरी क्षेत्रों में 40 से 50 प्रतिशत और ग्रामीण इलाकों में 10 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी सुझाई गई है।
सीहोर शहर: यहां की 30 शहरी और 428 ग्रामीण लोकेशनों में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है।
दोराहा: यहां 30 लोकेशनों पर 10 से 20 प्रतिशत तक दाम बढ़ सकते हैं।
आमजन 3 दिन में दे सकते हैं सुझाव
प्रस्तावित दरों की सूची जिला पंजीयक और उप पंजीयक कार्यालयों में आम जनता के देखने के लिए उपलब्ध करा दी गई है। यदि किसी नागरिक को इन बढ़ी हुई दरों पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वे अगले 3 दिनों के भीतर जिला पंजीयक कार्यालय में लिखित रूप में अपनी बात रख सकते हैं।
जल्द लागू होंगी नई दरें
जिला मूल्यांकन समिति इन प्रस्तावों और प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजेगी। शासन की मंजूरी मिलते ही नए वित्तीय वर्ष से संपत्तियों की रजिस्ट्री नई दरों पर होने लगेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, एसडीएम तन्मय वर्मा और जिला पंजीयक प्रेम नंदन सहित सभी तहसील के उप पंजीयक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se jeseni ohladi, pripravljam tople jedi iz stročnic in korenaste zelenjave, ki nasitijo brez odvečnih kalorij. To temo velja podrobneje raziskati. Iščeš recept Jajčevci presenetijo s Presenetljivo, zamrznjena zelenjava pogosto ohrani več hranil kot sveža, če je ta dolgo shranjena. Iz nje pripravimo hitre, okusne jedi.