Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पत्रकारिता जनसरोकार के लिए हो, गांधीवादी मूल्यों की आज अधिक प्रासंगिकता. प्रो. कुमार

सीहोर। जिला प्रेस क्लब के तत्वावधान में क्रिसेंट रिसोर्ट में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय की 76वीं जयंती के अवसर पर स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह एवं परिवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश और प्रदेश के दिग्गज पत्रकारों ने शिरकत की, जहां पत्रकारिता के गिरते स्तर और भविष्य की चुनौतियों पर सार्थक चर्चा हुई।
समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु तीन श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए जिनमें राष्ट्र स्तरीय सम्मान सुखदेव सिंह घुम्मन, राज्य स्तरीय सम्मान गुना प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद सिंह लोढ़ा और जिला स्तरीय सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार विनीत दुबे को नवाजा गया।
निष्पक्षता ही पत्रकार की असली ताकत
मुख्य अतिथि प्रो. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता को किसी के दबाव में नहीं झुकना चाहिए। उन्होंने कहा पत्रकारिता आम आदमी की आवाज होनी चाहिए। आज के दौर में गांधीवादी तरीके से पत्रकारिता करना और भी प्रासंगिक हो गया है। बिना तथ्यों के किसी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बचना चाहिए।
प्रेस क्लब भवन की बड़ी घोषणा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश राय ने सीहोर के पत्रकारों की समस्याओं को उठाते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक जिले के पत्रकारों के पास अपना कोई भवन नहीं है। श्री राय ने घोषणा की कि वे अपने पारिवारिक सहयोग से प्रेस क्लब भवन के लिए प्लॉट उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वरिष्ठ पत्रकारों को जमीन दिखाई जाएगी ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके। इस घोषणा का उपस्थित सभी पत्रकारों ने तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्व. अंबादत्त भारतीय के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विशेष अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य पंडित रामचंद्र मिश्रा उपस्थित थे। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा और संग्रहालय के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप चौहान ने किया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko jeseni zadiši po jabolkih, posežem po preprostih jedeh, ki združijo okus in hranljivost. To temo je vredno bolje raziskati. drobni koraki za zamrzovanje sliv in grozdja med vlaganjem in Na prvi pogled se zdi, da je priprava uravnoteženega obroka zahtevna, vendar nekaj preprostih idej hitro spremeni vtis. Sveža zelenjava, stročnice in nežne začimbe ustvarijo okusne jedi brez odvečnega truda.