Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एमपी पुलिस में बैंड आरक्षक की बंपर भर्ती, 679 पदों के लिए 8वीं-10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

सीहोर। मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस बैंड में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कम पढ़े-लिखे लेकिन संगीत का शौक रखने वाले युवाओं को भी मौका दिया जा रहा है।
इस भर्ती में योग्यता के नियमों को काफी सरल रखा गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवा भी शामिल हो सकें।
एसटी वर्ग: न्यूनतम 8वीं पास होना अनिवार्य है।
एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और सामान्य वर्ग: न्यूनतम 10वीं पास होना जरूरी है।
संगीत और वाद्य यंत्रों का ज्ञान जरूरी
चूंकि यह भर्ती पुलिस बैंड के लिए है, इसलिए उम्मीदवारों को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स (वाद्य यंत्रों) की जानकारी होनी चाहिए। चयन में उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पिकोलो, क्लेरिनेट, सैक्सोफोन, ट्रंपेट, ट्रॉम्बोन, बासून, ट्यूबा और ड्रम जैसे वाद्य यंत्र बजाने में माहिर हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 अप्रैल
अंतिम तिथि: 19 अप्रैल
सामान्य वर्ग का शुल्क: 500 रुपये
एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस का शुल्क: 250 रुपये
प्रेरित करने सजी थी सुरों की महफिल
इस भर्ती के प्रति युवाओं को जागरूक करने और देश भक्ति का जज्बा जगाने के लिए जिला मुख्यालय के कोतवाली चौराहा पर दो दिन पहले ही सुरो की महफिल सजी थी, जिसमें पुलिस के जवानों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button