Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य ‘नारी शक्ति’ शो

सवा करोड़ बहनों के खातों में डाले 1836 करोड़ रुपये, आष्टा को मिली 184 करोड़ की सौगातें

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जिले के आष्टा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने एक सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने आष्टा में करीब 2 किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक रोड शो किया और क्षेत्र के विकास के लिए 184 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास में पहली बार महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति में माताओं-बहनों की पूजा देवी की तरह होती है। हर महीने लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह राशि किसी रक्षाबंधन के उपहार से कम नहीं है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहब ने हमेशा बहनों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया था।
शिक्षा और खेती पर बड़ा दांव
मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि अब बच्चे निजी स्कूलों को छोडक़र सरकारी स्कूलों जैसे सांदीपनि स्कूल में प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप और स्कूटी वितरण की योजनाओं को जारी रखने की बात कही। कृषि क्षेत्र का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढक़र 55 लाख हेक्टेयर हो गया है और किसानों को मात्र 5 रुपये में बिजली कनेक्शन तथा गेहूं पर 2625 रुपये का समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।

आष्टा को मिली घोषणाओं की झड़ी
विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की मांग पर मुख्यमंत्री ने आष्टा के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं… आष्टा में नया आईटीआई और जूनियर बालिका छात्रावास। भोपाल नाका से कन्नौद रोड तक सडक़ चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण। जावर में विज्ञान संकाय सरकारी कॉलेज और दूधी नदी पर बैराज निर्माण। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए नया भवन।

सांदीपनि स्कूल में बने शिक्षक, बच्चों से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान सीएम नवनिर्मित सांदीपनि स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने बच्चों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने क्लास में बच्चों से पूछा कि कौन डॉक्टर, इंजीनियर या नेता बनेगा, जब 32 बच्चों ने बताया कि वे प्राइवेट स्कूल छोडक़र यहां आए हैं तो सीएम ने खुशी जाहिर की। इस स्कूल में 160 शिक्षक, आधुनिक लाइब्रेरी और 100 गांवों के लिए 16 बसें संचालित हैं।
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
आष्टा की सडकों पर उस समय उत्सव जैसा माहौल दिखा जब मुख्यमंत्री का 2 किलोमीटर लंबा रोड शो निकला। नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। 35 से अधिक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान सीएम ने अंबेडकर धर्मशाला पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कलेक्टर बालगुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला सहित भारी संख्या में लाड़ली बहनें और नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु एक नजर में
लाड़ली बहना योजना: 1.25 करोड़ बहनों को 1836 करोड़ रुपये 35वीं किश्त।
सीहोर जिला: 2.40 लाख बहनों को 35.39 करोड़ रुपये।
लोकार्पण: 115 करोड़ के कार्य सांदीपनि स्कूल, अस्पताल, उपतहसील भवन।
भूमिपूजन: 69 करोड़ के कार्य (सडक़ें, स्कूल, पुलिस आवास)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko tudi stročnice postanejo osnova lahkih in zelo okusnih jedi. Njihova priprava ponuja več možnosti, vrednih podrobnejše raziskave. kako vrstni red hrane Ko se začnejo hladnejši dnevi, pridejo prav okusni in zdravi recepti z veliko zelenjave ter toplimi, nasitnimi okusi.