धर्म

16 अप्रैल 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में छोटे-छोटे मनमुटाव हो सकते हैं, इसलिए समझदारी और धैर्य से काम लें। धन संबंधी मामलों में अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।

वृष राशि : आज का दिन धन के मामले में अनुकूल रहेगा। किसी उम्मीद के काम में आपको सफलता और धन लाभ दोनों मिल सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन मिश्रित अनुभवों से भरा रहेगा। लोगों की पहचान करना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ दोस्त आपकी राह में रोड़ा अटका सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और भरोसा सोच-समझकर करें।

कर्क राशि : आज का दिन अप्रत्याशित लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह विवाद न करें, नहीं तो बॉस से डांट पड़ सकती है। बिजनेस में रुकी योजनाएं लाभदायक साबित होंगी।

सिंह राशि : आज नए संपर्क और अवसर आपके लिए लाभ लेकर आएंगे। भाग-दौड़ और जल्दबाजी से बचें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने से रिश्तों में स्थिरता आएगी।

कन्या राशि : आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अधूरे कामों को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे। बॉस के साथ मतभेद होने की संभावना है और पुराने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है।

तुला राशि : आज आलस्य को दूर करके आगे बढ़ना आवश्यक है। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मनोकामना पूरी होने से खुशी का अनुभव होगा। किसी बात को लेकर पिताजी नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन नुकसान और सतर्कता का संकेत देता है। जीवनसाथी से बातचीत में सावधानी रखें। वाद-विवाद और समय पर काम न होने से नुकसान हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। लेन-देन से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है।

मकर राशि : आज बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन है। खर्च और बचत दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि : आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। काम में मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का समय है।

मीन राशि : आज का दिन सोच-समझकर काम करने का है। सेहत पर ध्यान दें और परिवार में पैतृक संपत्ति के वाद-विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से किए वादे को समय पर पूरा करें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button