Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

MPPSC परीक्षा कल: 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य, होगी त्रिस्तरीय जांच

सीहोर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा.2026 कल 26 अप्रैल रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
आयोग के निर्देशानुसार इस बार केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की गई है। परीक्षार्थियों को प्रवेश तभी मिलेगा जब वे इन तीन चरणों को पूरा करेंगे…
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण: अभ्यर्थी की उंगलियों के निशान का मिलान।
प्रवेश पत्र स्कैनिंग: ई.प्रवेश पत्र की डिजिटल जांच।
एचएचएमडी तलाशी: हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के माध्यम से गहन चेकिंग।
जांच के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष वीक्षक और महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला वीक्षक द्वारा बंद केबिन में ली जाएगी।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
प्रथम सत्र: सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक।
द्वितीय सत्र: दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक।
केवल ये चीजें ले जा सकेंगे साथ
परीक्षार्थी अपने साथ केवल काला बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई.प्रवेश पत्र और एक मूल पहचान पत्र ही ले जा सकेंगे। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या अन्य वर्जित वस्तुएं केंद्र के भीतर ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
सीहोर के इन 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा
आवासीय खेलकूद संस्थान भोपाल नाका
स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल पुलिस लाइन
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज
शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज
शासकीय कन्या महाविद्यालय
कंट्रोल रूम स्थापित
किसी भी जानकारी या समस्या के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 15 में कंट्रोल रूम बनाया गया हैए जिसका नंबर 07562-226856 है। कलेक्टर ने सभी केंद्र प्रभारियों को सुरक्षा और बैठक व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come rendere più personale il tuo blog? Piccoli dettagli fanno la differenza, ma vale la pena approfondire l'argomento per trovare il tuo stile. tè freddo o consiglio degli amici: vitamina c, raffreddore da fuori sembra innocua: cambiate posizione Da fuori sembra tutto spontaneo, ma dietro un blog personale c'è spesso una piccola regia: idee, ritmo e una voce riconoscibile.