Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

काली फिल्म और हूटर बजाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने स्कार्पियो पर कसा शिकंजा

सीहोर। जिले में हूटर बजाकर रौब झाडऩे और वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के सख्त निर्देशन के बाद अब ऐसे नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों की खैर नहीं होगी।
इसी कड़ी में जावर थाना पुलिस ने एक लग्जरी स्कार्पियो गाड़ी को रोककर न सिर्फ उस पर लगी काली फिल्म और हूटर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की, बल्कि वाहन चालक से अच्छा-खासा जुर्माना भी वसूल किया। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया है।
वीआईपी संस्कृति पर लगाम
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और वीआईपी संस्कृति पर लगाम कसने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में जावर थाना प्रभारी हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।
इसी अभियान के तहत जावर जोड़ के पास पुलिस टीम मुस्तैद थी, तभी पुलिस को एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। गाड़ी के शीशों पर गहरे काले रंग की प्रतिबंधित फिल्म चढ़ी हुई थी और उस पर अवैध रूप से हूटर/सायरन भी लगा हुआ था।
थाने लाकर उतारी गई ब्लैक फिल्म
जावर जोड़ पर तैनात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तत्काल उस स्कार्पियो को रुकवाया। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम राहुल सिंह सेंधव पिता सूरज सिंह सेंधव निवासी कजलास बताया। पुलिस नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर गाड़ी को चालक सहित तुरंत जावर थाने लेकर आई। थाने परिसर में वाहन के शीशों से काली फिल्म हटवाई गई और हूटर को जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने स्कार्पियो चालक राहुल सिंह सेंधव से कुल 3500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button