Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी और शाहगंज पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को किया दस्तयाब, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। जिले में नाबालिग बालिकाओं की गुमशुदगी और अपहरण के मामलों को लेकर पुलिस बेहद मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जिले में गुमशुदा नाबालिगों की त्वरित तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए रेहटी और शाहगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है, वहीं दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।
रायसेन के आरोपी को दबोचा, बालिका सुरक्षित
पहला मामला रेहटी थाना क्षेत्र का है। यहां बीती 12 मई को एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत पर रेहटी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेहटी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशील पाण्डेय की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और सायबर सेल की मदद लेते हुए लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवराज पिता ताराचन्द भिलाला निवासी नूरगंज जिला रायसेन के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आरोपी शिवराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश कहारे, उनि सुशील पाण्डेय, आरक्षक राजेंद्र कनास और महिला आरक्षक निकिता की मुख्य भूमिका रही।

24 घंटे के अंदर अपहृता दस्तयाब, आरोपी अरेस्ट
दूसरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग को ढूंढ निकाला। 18 मई को शाहगंज थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया।
मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण एसपी सोनाक्षी सक्सेना और एएसपी सुनीता रावत ने तत्काल एक्शन के निर्देश दिए। एसडीओपी बुधनी के निर्देशन में शाहगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने रात-दिन एक कर पतारसी की और महज 24 घंटे के भीतर ही नाबालिग बालिका को ढूंढ निकाला। कागजी कार्रवाई के बाद बच्ची को माता-पिता को सौंप दिया गया। वहीं मामले के आरोपी बबलेश चौहान पिता शंकर सिंह चौहान निवासी ग्राम बकतरा शाहगंज को पुलिस ने मंगलवार 19 मई को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
शाहगंज पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, उपनिरीक्षक राजेंद्र उईके, उपनिरीक्षक पूनम राय, सहायक उपनिरीक्षक करन सिंह परमार, आरक्षक पवन पटवा और आरक्षक सौरभ ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti jed, ki je hkrati okusna in zdrava? S premišljenimi sestavinami je kuhanje preprostejše, zato je vredno temo podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na Buča je odlična tudi za Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške Znanci pogosto svetujejo preproste diete, vendar takšni nasveti ne delujejo vedno. Bolj zanesljivo je izbrati okusne recepte z veliko zelenjave, dovolj beljakovinami in zmernimi porcijami, ki jih lahko brez težav vključimo v vsakdan.