Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जिले के डाकघरों में 23 मई को ‘आधार विशेष अभियान’, आज और कल मिलेंगे टोकन

सीहोर। जिला डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। आगामी 23 मई को जिले के प्रमुख डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने और उनमें सुधार कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में नागरिक अपने आधार से जुड़े सभी जरूरी काम करवा सकेंगे। भीड़ से बचने और सुचारू व्यवस्था के लिए डाक विभाग आज 21 मई और कल 22 मई संबंधित डाकघरों से अग्रिम टोकन भी बांटेगा।
इन 7 प्रमुख डाकघरों में मिलेगी सुविधा
डाकघर अधीक्षक सीहोर संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इन चुनिंदा डाकघरों में विशेष काउंटर्स और अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है, जिनमें सीहोर प्रधान डाकघर, सीहोर सिटी उपडाकघर, आष्टा उपडाकघर, इछावर उपडाकघर, रेहटी उपडाकघर, भैरुंदा उपडाकघर, बुधनी उपडाकघर शामिल हैं।
कौन-कौन से कार्य करवाए जा सकेंगे
इस विशेष अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिनमें जिन बच्चों या नागरिकों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है, उनका नया कार्ड बनाया जाएगा। 5 और 15 साल की उम्र पार कर चुके बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक उंगलियों के निशान और आंख की पुतली का स्कैन अपडेट होगा। नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी में सुधार कराया जा सकेगा।
अधीक्षक की अपील, पहले ले लें टोकन
डाक विभाग के अधीक्षक ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं। चूंकि अभियान केवल शनिवार 23 मई को है, इसलिए काम को बिना किसी परेशानी और कतार के पूरा करने के लिए 21 और 22 मई को ही अपने नजदीकी चिन्हित डाकघर से टोकन प्राप्त कर लें। समय पर पहुंचकर अपनी पहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस शासकीय सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.