Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हडक़ंप

सीहोर। बुधनी नगर में लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध सट्टा कारोबार पर मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हडक़ंप मच गया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा पर्चियां, लीड पेन एवं नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा संचालित किए जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। नगर के विभिन्न स्थानों पर सट्टा कारोबार फल फूल रहा था, जिससे युवाओं और आम लोगों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और सूचना की पुष्टि होने के बाद योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई की।
मंगलवार को पुलिस टीम ने अलग.अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के पास से करीब 7,500 रुपये नकदए सट्टा पर्चियां तथा सट्टा संचालन में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में कुछ समय से बाहरी व्यक्तियों द्वारा भी सट्टा कारोबार संचालित किए जाने की चर्चाएं थीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद ऐसे तत्वों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई संदिग्ध सट्टेबाज अपने ठिकाने छोडक़र गायब हो गए।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप जाट ने बताया कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही है। सट्टा कारोबार की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस की इस कार्रवाई को नगर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि आने वाले दिनों में पुलिस अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी कार्रवाई कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spontaneo, ma richiede scelte precise. Vale la pena approfondire come costruirlo. Caffè zuccherato o dolcificante alternativo Il davanzale sempre umido? Ecco Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee per un blog personale capace di raccontare passioni, dubbi e piccole scoperte.