Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीएम की नई ईवी ने बढ़ाई सीहोर के भाजपा दिग्गजों की धडक़नें

पेट्रोल-डीजल की गाडिय़ों में बैठने वाले नेताओं को अब सताने लगा संकोच

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल करने के फैसले ने प्रदेश भर के साथ-साथ विशेष रूप से सीहोर जिले के भाजपा गलियारों में एक नई चर्चा और चिंता छेड़ दी है। मुख्यमंत्री अब ग्रीन मोबिलिटी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं, लेकिन जिले के अधिकांश भाजपा नेता आज भी अपनी भारी-भरकम डीजल और पेट्रोल की लग्जरी गाडिय़ों से ही सफर कर रहे हैं। ऐसे में अब इन नेताओं को डर सता रहा है कि जब वे अपनी इन गाडिय़ों से सीएम की क्लीन एंड ग्रीन सवारी के सामने पहुंचेंगे तो नजारा कैसा होगा।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से ईंधन बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद को ईवी से जोडक़र एक बड़ी नजीर पेश की है।
अब सीहोर जिले के भाजपा नेताओं के बीच यह चिंता का विषय बन गया है कि यदि वे अपनी पेट्रोल-डीजल की गाडिय़ों से मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं तो यह सीधे तौर पर पीएम मोदी की अपील की अनदेखी माना जाएगा। नेताओं के बीच दबी जुबान में चर्चा है कि सीएम साहब तो पर्यावरण बचाने के लिए ईवी से चल रहे हैं और हम धुआं छोडऩे वाली गाडिय़ों में। ऐसे में उनके सामने जाने में संकोच होना स्वाभाविक है।

वीबी-2047 नंबर प्लेट ने दिया विकसित भारत का संदेश
मुख्यमंत्री की नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई का वीआईपी नंबर एमपी 02 वीबी 2047 भी चर्चा में है। यहां वीबी का मतलब विकसित भारत और 2047 प्रधानमंत्री के उस विजन का प्रतीक है जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
सीहोर के नेताओं के लिए यह नंबर प्लेट एक नैतिक दबाव की तरह काम कर रही है। जब सीएम खुद विकसित भारत के संकल्प को अपनी गाड़ी पर लेकर चल रहे हैं तो जिले के नेताओं के पास अपनी तेल पीने वाली गाडिय़ों के पक्ष में कोई तर्क नहीं बचता।
क्या सीहोर के नेता भी बदलेंगे अपनी सवारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले भी अपने काफिले की गाडिय़ों की संख्या 13 से घटाकर 7 कर चुके हैं और अब सीधे पेट्रोल-डीजल की निर्भरता खत्म कर दी है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सीहोर के स्थानीय मंत्री, विधायक और अन्य बड़े नेता भी अपने काफिले और गाडिय़ों में बदलाव करेंगे या फिर वे मुख्यमंत्री के सामने जाने के समय संकोच के साए में ही रहेंग।
बुधवार से श्री गणेश
बता दें मुख्यमंत्री बुधवार को जब दिल्ली रवाना हुए तो वे अपने निवास से स्टेट हैंगर तक इसी विशेष इलेक्ट्रिक कार से पहुंचे। यह प्रीमियम एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक चलती है और 360 डिग्री कैमरा जैसे सुरक्षा फीचर्स से लैस है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस गाड़ी को वीवीआईपी मूवमेंट के लिए पूरी तरह हरी झंडी दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano preciso. Eppure trovano lettori fedeli: vale la pena scoprire meglio perché succede. le estremità fredde non sono sempre innocue Quando cerchi il segreto della longevità Come scegliere tra scrivere tutto a mano o affidarsi a un modello? Per un blog personale conta soprattutto trovare il proprio ritmo.