Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने की पेडलिंग

भोपाल नाका से चर्च ग्राउंड तक निकाली साइकिल रैली, ली स्वच्छता की शपथ

सीहोर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से एक शानदार यूथ साइकिलिंग इवेंट का आयोजन किया गया। खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार माय भारत सीहोर और हिताय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में शहर के युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा खुद को फिट रखने का संदेश दिया।
माय भारत सीहोर की उप निदेशक निक्की राठौर ने बताया कि इस यूथ साइकिलिंग इवेंट की शुरुआत सुबह भोपाल नाका से हुई। सुबह की सुनहरी किरणों के बीच बड़ी संख्या में ऊर्जावान युवा अपनी-अपनी साइकिलें लेकर पहुंचे। फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नई उमंग के नारों के साथ शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी, जिसे देखकर हर कोई उत्साहित नजर आया। रैली का समापन शहर के चर्च ग्राउंड पर हुआ।
प्रतिभागियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
साइकिल रैली के चर्च ग्राउंड पर समापन के अवसर पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ हिताय संस्था के श्री उमेश पंसारी ने रैली में शामिल सभी युवाओंए कॉलेज के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को देश और समाज को स्वच्छ रखने की स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद आयोजन समिति द्वारा रैली को सफल बनाने वाले सभी ऊर्जावान प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के रूप में प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस साइकिलिंग इवेंट में कर्णप्रिया तिवारी, हरिओम चंद्रवंशी सहित शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, गैर-सरकारी संगठनों के सदस्य, खिलाड़ी और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। युवाओं का कहना था कि साइकिल चलाना न सिर्फ सेहत के लिए सबसे बेहतर व्यायाम है, बल्कि यह प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए भी बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti sei mai chiesto perché alcuni blog personali conquistano lettori fedeli? L'esperienza insegna che voce autentica e costanza contano più della perfezione: vale la pena approfondire il tema. anche i semi più economici la condensa sulle finestre si può evitare In primavera, un blog personale può diventare più chiaro e utile: bastano temi coerenti, aggiornamenti regolari e una voce riconoscibile per costruire fiducia.