Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

रसोई गैस में फिर लगी महंगाई की आग, आज से बढ़ी कीमतें…

सीहोर। आम जनता और खासकर महिलाओं की रसोई का बजट एक बार फिर पूरी तरह से बिगड़ गया है। मध्य प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपए की ताजा बढ़ोतरी कर दी गई है, जो आज रविवार 7 जून से लागू हो गई है। इस मूल्य वृद्धि के बाद गृहणियों में सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी और गुस्सा देखा जा रहा है।
बता दें आम उपभोक्ताओं के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि पिछले तीन महीनों के भीतर घरेलू गैस दूसरी बार महंगी हुई है। इससे पहले इसी साल 7 मार्च को सिलेंडर के दाम 60 बढ़ाए गए थे। इस तरह महज 90 दिनों के भीतर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर कुल 110 महंगा हो चुका है, जिसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
लाड़ली बहनों का फूटा गुस्सा
कीमतों ममें बढ़ोत्तरी को लेकर जब गृहणियों और लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं से बात की तो उनका दर्द और आक्रोश साफ तौर पर छलक उठा। महिलाओं का कहना है कि सरकार हमें सम्मान निधि के रूप में 1500 दे रही है, लेकिन दूसरी तरफ महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि उसमें से करीब 1000 तो सिर्फ एक गैस सिलेंडर खरीदने में ही खर्च हो रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि सरकार एक हाथ से दे रही है और दूसरे हाथ से महंगाई के जरिए वापस छीन रही है।
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी भी बेकाबू
गैस ही नहीं जनता पिछले कुछ हफ्तों से चौतरफा महंगाई की मार झेल रही है। अकेले मई महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कुल मिलाकर 7.50 प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं, जबकि सीएनजी भी करीब 6 प्रति किलो महंगी हुई है। लगातार बढ़ती इस चौतरफा महंगाई ने घर का बजट पूरी तरह बेपटरी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button