Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में आज आफत की आंधी-बारिश का अलर्ट, 9-10 जून से फिर तपाएगी लू

सीहोर। जिले के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी किया है। जिले का मौसम इस समय डबल अटैक के दौर से गुजर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज सीहोर और इसके आसपास के इलाकों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना जताई है।
बता दें पिछले एक हफ्ते से हो रही इस राहत की बारिश ने जिलेवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है, जिससे ऐसा लग रहा था कि गर्मी की विदाई हो गई है। हालांकि राहत के बीच चिंता की बात यह है कि आज की आंधी-बारिश के बाद सूरज एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 9 और 10 जून को जिले में एक बार फिर भीषण लू चलेगी, जिससे पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा। बता दें कि 15 मई के बाद शुरू हुए गर्मी के दौर में सीहोर का तापमान 42 डिग्री के पार ही रहा था।
20 जून से पहले मानसून की एंट्री
मौसम के इस उतार.चढ़ाव के बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि जिलेवासियों को इस भीषण गर्मी से बहुत जल्द पक्की राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून से पहले मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी, जिसके बाद जिले में नियमित और अच्छी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button