Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मौसम का यू-टर्न: प्री मानसूनी राहत सिर्फ आज, कल से फिर तपेगा सूरज

सीहोर। मुख्यालय सहित जिले भर में उमस और तपती गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को जिले में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। आज दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाने, तेज धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह मानसूनी राहत सिर्फ आज रात तक के लिए ही है, कल से सूरज फिर अपने तीखे तेवर दिखाएगा।
मौसम वैज्ञानिक एसएस तौमर के अनुसार आज जिले के आष्टा, इछावर, नसरुल्लागंज, बुधनी और श्यामपुर जैसे कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली कडक़ने और हल्की ओलावृष्टि की भी आशंका है।
कल से दो दिन चलेगी लू
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से हवाओं का रुख बदलते ही सूरज के तेवर फिर से बेहद तीखे हो जाएंगे। कल से अगले दो दिनों तक सीहोर जिले समेत पूरे संभाग में लू (हीटवेव) का प्रकोप दोबारा लौट सकता है, जिससे दिन का पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है।
15 से 18 जून के बीच आएगा मानसून
इस दो दिनों की भीषण तपन और उमस के बाद सीहोर जिले को गर्मी से स्थाई निजात मिल जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून के बीच मानसून की आधिकारिक एंट्री होने की पूरी संभावना है। सीहोर जिले में जबलपुर और इंदौर संभाग के रास्ते मानसून के आगे बढऩे की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button