Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

बिजली कंपनी की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सीहोर। जिले में जारी भीषण गर्मी और जलसंकट के बीच बिजली कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी और अघोषित बिजली कटौती को लेकर सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर रवींद्र परमार से मुलाकात कर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा और पूरे जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बिजली कंपनी पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है, लेकिन बिजली कंपनी संवेदनहीन बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बदतर हो चुके हैं, जहां दिन-रात मिलाकर 12-12 घंटे से अधिक की कटौती की जा रही है।
वहीं शहरी क्षेत्रों का हाल भी जुदा नहीं है। शहर में जब नगर पालिका द्वारा जलप्रदाय का समय होता है, ठीक उसी वक्त बिजली काट दी जाती है। इस भीषण जलसंकट के दौर में पानी सप्लाई के समय बिजली जाने से आम जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है और हाहाकार मचा हुआ है।
स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट बिजली सप्लाई दे कंपनी
कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने बिजली कंपनी द्वारा लगाए जा रहे नए मीटरों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कंपनी ने शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए हैं, लेकिन जनता को इन स्मार्ट मीटरों की नहीं, बल्कि स्मार्ट बिजली सप्लाई व्यवस्था की जरूरत है। सिर्फ मीटर बदलने से जनता की समस्या हल नहीं होगी, कंपनी को अपनी सुस्त कार्यप्रणाली बदलनी होगी।
मेंटेनेंस के नाम पर जनता को मूर्ख बनाना बंद करे प्रबंधन
पंकज शर्मा ने बिजली कंपनी के मेंटेनेंस के दावों को पूरी तरह खोखला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी हर साल प्री-मानसून और पोस्ट-मानसून मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली काटती है। जनता इस उम्मीद में कटौती सहती है कि आगे दिक्कत नहीं होगी, लेकिन मेंटेनेंस के बाद भी जरा सी हवा चलने या मामूली बारिश होने पर पूरी रात बिजली गुल कर दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर जरा सी हवा में भी बिजली बंद होनी है तो फिर मेंटेनेंस के नाम पर महीनों तक जनता को क्यों मूर्ख बनाया जाता है, इसका जवाब कंपनी को देना चाहिए।
कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से सीहोर कलेक्टर से इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। पंकज शर्मा ने कहा कि कलेक्टर महोदय तुरंत बिजली कंपनी के आला अधिकारियों को निर्देशित करें कि अकारण की जा रही इस घोषित और अघोषित कटौती को फौरन बंद किया जाए, ताकि इस भीषण गर्मी और जलसंकट के दौर में जिले की शहरी व ग्रामीण जनता को कुछ राहत मिल सके। यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस जनता के हित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti blog personali ritrovano un ritmo più riflessivo: raccontare esperienze, scegliere immagini coerenti e pubblicare con costanza aiuta a creare una voce riconoscibile. Vale la pena approfondire il tema. Il dettaglio D'inverno tè e caffè, più rischio tumori Con l'arrivo dell'autunno, questa idea merita di essere osservata con calma: un blog personale cresce quando conserva una voce riconoscibile, aggiornata con costanza e abbastanza sincera da creare un rapporto duraturo con chi legge.