Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

विधायक रमाकांत भार्गव पहुंचे सलकनपुर, सुदेश राय सुंदरकांड में हुए शामिल

- सीहोर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के सफल कार्यकाल पर भाजपा के धार्मिक आयोजन

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष के कार्यकाल पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर सहित जिलेभर में कई धार्मिक आयोजन किए। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता इन धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक रमाकांत भार्गव सलकनुपर पहुंचे। यहां उन्होंने मां विजयासन के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना करके प्रधानमंत्री सहित देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तो वहीं पौधरोपण भी किया। वे मालीबाया में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए एवं हितग्राहियों से संवाद किया व प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने नगर परिषद रेहटी में वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया। इस दौरान जिला प्रभारी विकास विरानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेता रघुनाथ सिंह भाटी, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर सीहोर विधायक सुदेश राय हनुमान फाटक मंदिर में आयोजित सुंदरकांड में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कार्यकर्ताओं के मध्य विधायक सुदेश राय ने कहा कि लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय 4,399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि केवल समय की नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, अथक परिश्रम तथा राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की मिसाल है। देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक सुरेश राय और उनकी धर्मपत्नी समाजसेवी अरुणा राय ने प्रसादी का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी, नगर मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button