Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर पुलिस महकमे में पदोन्नति, 37 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक का कार्यवाहक प्रभार

सीहोर। जिला पुलिस बल में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे जवानों के लिए अच्छी खबर है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जिला पुलिस बल के चयनित 37 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक कांस्टेबलद्ध के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार प्रदान किया गया है। इस विभागीय पदोन्नति से पुलिस महकमे और जवानों के परिवारों में हर्ष का माहौल है।
इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर जिला पुलिस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने खुद सभी चयनित 37 कर्मचारियों की वर्दी पर प्रधान आरक्षक की फीती लगाई। एसपी ने सभी पदोन्नत जवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई रैंक के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
जवानों का हौसला बढ़ाते हुए एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि उच्च पद का प्रभार मिलने के साथ ही अब फील्ड में उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देंगे। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पदोन्नत हुए सभी प्रधान आरक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button