Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अरोरा ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा को दी जन्मदिन की बधाई

सीहोर। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पंचायत एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपनी मित्र मंडली के साथ कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री अरोरा ने बाबा महाकाल से पंडित मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
पंडित प्रदीप मिश्रा को बधाई देते हुए भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि यह संपूर्ण सीहोर वासियों के लिए बेहद गर्व की बात है कि हमारी पवित्र धरती पर ऐसे महान कथावाचक ने जन्म लिया है। उन्होंने न केवल सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का बड़ा बीड़ा उठाया है, बल्कि सीहोर को विश्व पटल पर एक नई और विशिष्ट पहचान भी दिलाई है। अरोरा ने कहा कि आज पंडित प्रदीप मिश्रा के माध्यम से कुबेरेश्वर धाम पर देश के कोने-कोने के साथ-साथ विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। इस धार्मिक चेतना के कारण सीहोर के स्थानीय विकास और व्यापार को भी एक नई गति मिली है।
शॉल और श्रीफल से किया सम्मान
पंडित प्रदीप मिश्रा के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर जसपाल सिंह अरोरा और उनकी मित्र मंडली के सदस्यों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावभीना सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano preciso. Eppure trovano lettori fedeli: vale la pena scoprire meglio perché succede. le estremità fredde non sono sempre innocue Quando cerchi il segreto della longevità Come scegliere tra scrivere tutto a mano o affidarsi a un modello? Per un blog personale conta soprattutto trovare il proprio ritmo.