Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

ई-टोकन व्यवस्था किसानों के लिए बनी आफत, डीजल के लिए भटक रहे अन्नदाता: गुजराती

सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस समय खरीफ फसलों की बोवनी का पीक सीजन चल रहा है, लेकिन जिले का किसान खाद और डीजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। अगर समय रहते प्रशासन ने सुगम व्यवस्था नहीं की तो इस बार खरीफ का पूरा सीजन प्रभावित हो सकता है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने ऑनलाइन खाद बुकिंग की ई-टोकन व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था के कारण किसानों को ऑनलाइन केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे उनका अतिरिक्त खर्च हो रहा है। राजीव गुजराती ने कहा कि कभी सर्वर डाउन रहता है तो कभी मोबाइल पर ओटीपी ही नहीं आता। किसानों को बार-बार गांव से शहर दौडऩा पड़ रहा है, जिससे उनके पैसे और समय दोनों की बर्बादी हो रही है। सरकार को या तो इस ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल करना चाहिए या फिर पुरानी व्यवस्था को बहाल कर किसानों को तुरंत खाद उपलब्ध करानी चाहिए।
डीजल की किल्लत से किसान परेशान
राजीव गुजराती ने एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन किसानों के पास सालों से वन भूमि पट्टा है, वे इस जटिल ऑनलाइन प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। सरकार को उनके लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल पंपों पर किसानों को ड्रम या कट्टों में डीजल न दिए जाने के अव्यावहारिक नियम पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खेती के इस जरूरी समय में किसानों को अनावश्यक परेशान करना बंद किया जाए और पेट्रोल पंपों पर आसानी से डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano preciso. Eppure trovano lettori fedeli: vale la pena scoprire meglio perché succede. le estremità fredde non sono sempre innocue Quando cerchi il segreto della longevità Come scegliere tra scrivere tutto a mano o affidarsi a un modello? Per un blog personale conta soprattutto trovare il proprio ritmo.