Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अब रेहटी महाविद्यालय में संरक्षित होगा बरसात का पानी, रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का हुआ उद्घाटन

सीहोर। शासकीय महाविद्यालय रेहटी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और जल सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महाविद्यालय परिसर में रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग (छत के वर्षा जल का संग्रहण) सिस्टम का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद, इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि गढ़वाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत की गई गतिविधियों तथा जल को सहजने के बारे में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. निधि मालवीय ने बताया कि महाविद्यालय में जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत जल के भूमिगत स्तर को बढ़ाने के लिए वर्षा जल को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से भूमि में वापस पहुंचा दिया जाता है, जिससे भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी हो सकें। क्रीड़ाधिकारी मनोज वर्मा ने रूफ वाटर हार्वेस्टिंग को जल संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन द्विवेदी, डॉ. लेखिका श्रीवास्तव, डॉ. एकता यादव, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. मंजूलता नागरे, डॉ. पारसनाथ बेले उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button