Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

देवउठनी एकादशी 20 को, शहनाइयों की गूंज के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य

सीहोर। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से चार माह तक योगनिद्रा में विश्राम कर रहे जगतपालक भगवान विष्णु आगामी शुक्रवार 20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर जागृत होंगे। चातुर्मास की अवधि पूर्ण होने के साथ ही वे देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर से सृष्टि के संचालन का दायित्व पुन: ग्रहण करेंगे। इसी के साथ बीते चार महीनों से रुके हुए सभी शुभ और मांगलिक कार्यों का फिर से श्रीगणेश हो जाएगा।
पंडित सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन पारंपरिक रूप से भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया जाएगा। भगवान विष्णु के जागने और इस पावन विवाह के उपरांत विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और यज्ञोपवीत संस्कार जैसे सभी मांगलिक अनुष्ठान विधिवत रूप से प्रारंभ हो जाएंगे।
नवंबर और दिसंबर में विवाह के प्रमुख शुभ मुहूर्त
नवंबर: 21, 22, 24, 25, 26 और 30 नवंबर।
दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर।

16 दिसंबर से फिर लगेगा विराम
पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को भगवान सूर्यनारायण धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे धनु संक्रांति यानी खरमास का प्रारंभ होगा। शास्त्रों के अनुसार खरमास की इस अवधि में सूर्य का तेज क्षीण होने के कारण विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों का निषेध रहता है। हालांकि धार्मिक दृष्टि से यह समय जप, तप, ध्यान और भगवान की आराधना के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है। खरमास की समाप्ति और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रांति के बाद ही नए वर्ष में मांगलिक कार्यक्रमों की पुन: शुरुआत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button