Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर जिले से शिवराज सिंह, जसपाल अरोरा, रघुनाथ भाटी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल, नेताओं ने दी बधाई

वरिष्ठ नेता एवं विदिशा जिले के प्रभारी सीताराम यादव भी रहेंगे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश कार्यसमिति समिति एवं स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई है। इसमें सीहोर जिले से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी को भी शामिल किया गया है। प्रदेश कार्यसमिति में संभाग, जिला प्रभारी भी आमंत्रित सदस्य रहेंगे। इसमें सीहोर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग सीताराम यादव जो वर्तमान में विदिशा जिले के प्रभारी हैं वे भी सूची में शामिल हैं। सूची में 106 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं तो वहीं 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य शामिल है।
जसपाल सिंह अरोरा को मिली बधाई, शुभकामनाएं-
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी सूची में श्री अरोरा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। श्री अरोरा का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है एवं वे संगठन के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा सीहोर में सिख समुदाय का बड़ा राजनीतिक चेहरा भी हैं। उनकी इस नियुक्ति पर सीहोर भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक इंजीनियर गोपाल सिंह, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, वरिष्ठ नेता सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ सिंह भाटी सहित जिले के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित उनके मित्र मंडल ने बधाई, शुभकामनाएं दी हैं। श्री अरोरा को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल करने पर उन्होंने एवं अरोरा मित्र मंडल व समर्थकों ने केंद्रीय एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.