Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

भाजपा ने मनाया काला दिवस, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर काला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विकास विरानी ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाया गया आपातकाल संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार था। सत्ता के अहंकार में लाखों देशभक्तों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के माध्यम से उन लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करती है, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कठिन यातनाएं सहन कीं, लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वर्तमान पीढ़ी को आपातकाल की वास्तविकता से अवगत कराना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए जागरूक करना हम सभी का दायित्व है।
लोकतंत्र की मजबूती सेनानियों के संघर्ष का परिणाम –
जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती उन अनगिनत लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने आपातकाल के दौरान अन्याय और तानाशाही के विरुद्ध आवाज बुलंद की। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि देशवासियों की आस्था और अधिकारों का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करती रही है। आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों एवं उनके परिवारजनों का सम्मान करना हमारे लिए गौरव का विषय है तथा उनके त्याग से प्रेरणा लेकर हमें लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इसके पश्चात मीसाबंदियों एवं उनके परिवारजनों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मीसाबंदियों में प्रमुख रूप से रमेश राठौर, लीलाधर मिश्रा, बालकृष्ण नामदेव, सुदर्शन महाजन, अशोक महाजन, राजमल मेवाड़ा, कस्तूरचंद्र परिहार तथा हरिदयाल सक्सेना के परिवारजन शामिल रहे।कार्यक्रम की प्रस्तावना गगन नामदेव द्वारा रखी गई। कार्यक्रम में अतिथियों के अतिरिक्त प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नेता सन्नी महाजन, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल अरोरा, विपिन सास्ता, राजकुमार गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति एवं सुशील ताम्रकार मंचासीन रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा कार्यालय मंत्री आशीष पचैरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर, भाजपा नेता रवि नागले, सह प्रभारी पवन जैन, हरीश राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri pripravi zdravih jedi zanemarijo ravnovesje okusov. To temo je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a Ko se po napornem dnevu vrnemo lačni, se najbolje obnese preprost obrok iz svežih sestavin. Z malo domišljije je lahko hkrati okusen, lahek in nasiten.