Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

24 को वीर कुंवर चैन सिंह का बलिदान दिवस मनाएगी क्षत्रिय महासभा

बैठक में लिया निर्णय, सितंबर में आयोजित होगी सनातन संस्कृति और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक भोपाल नाका स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। रात्रि 8 बजे शुरू हुई इस बैठक में महासभा के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई और समाज हित से जुड़े कई अहम फैसले लिए।
बैठक की शुरुआत में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर गणेश सिंह चौहान ने सभी उपस्थित क्षत्रिय बंधुओं का स्वागत किया। उन्होंने बीते 17 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल जी की जयंती को क्षत्राणियों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों की भारी उपस्थिति के साथ हर्षोल्लास से मनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। ठाकुर गणेश सिंह ने कहा कि ऐसे वीर योद्धाओं की जयंतियां मनाने से हमारी युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है और समाज में एकता की भावना मजबूत होती है।
24 जुलाई को शौर्य के साथ मनेगा बलिदान दिवस
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जुलाई को मालवा के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रणबांकुरे वीर शहीद कुंवर चैन सिंह जी का बलिदान दिवस पूरी गरिमा, श्रद्धांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता का संदेश देता है, क्योंकि देश की आजादी में हर भारतवासी का योगदान रहा है।
सितंबर में होगी सनातन संस्कृति और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
युवाओं के बौद्धिक विकास और करियर को नई दिशा देने के लिए महासभा द्वारा प्रतिवर्ष प्रतियोगिता परीक्षाओं के मार्गदर्शन हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी सितंबर माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामान्य ज्ञान, खेलकूद के साथ-साथ सनातन संस्कृति और हमारे पवित्र ग्रंथों रामायण, गीता, महाभारत पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी, ताकि युवा अपनी जड़ों से जुड़ सकें।
हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा का संकल्प
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना है। गायत्री परिवार के प्रसिद्ध नारे हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा का उल्लेख करते हुए कहा गया कि क्षत्रिय समाज का हर व्यक्ति इस ओर कदम बढ़ा रहा है। जब प्रत्येक समाज रचनात्मक कार्य करते हुए आगे बढ़ेगा तो हमारा देश निश्चित ही समर्थ, समृद्ध और विश्व गुरु बनेगा।
बैठक में यह रहे उपस्थित
इस बैठक में संभागीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, धीरेंद्र सिंह राजावत, गोपाल सिंह ठाकुर, अजय सिंह पंवार, शिवनाथ सिंह जादौन, कृष्णपाल सिंह सेंगर, सियाराम गौतम, रामजी सिंह, रमेश सिंह चौहान, शिवजी सिंह विशैन, करणवीर सिंह चौहान, नवजोत सिंह, आनंद सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह भदोरिया, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, शिवशंकर सिंह सिसौदिया, अजीत सिंदल, सुदीप तोमर, विनय सिंह चौहान, संजय जादौन, महेंद्र सिंह चौहान, चंदनसिंह सिसौदिया, लाखनसिंह गौर, विजय सिंह तोमर, गजराज सिंह राघव, देवेंद्र सिंह चौहान और इंद्रपाल सिंह ठाकुर सहित अनेक क्षत्रिय बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button