Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

25वीं श्री सिद्धेश्वर महादेव भव्य पालकी यात्रा की तैयारियां शुरू, विपुल बने अध्यक्ष

सीहोर। शहर में हर-हर महादेव के जयघोष और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ 25वीं श्री सिद्धेश्वर महादेव भव्य पालकी यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सभी शिवभक्तों ने हिस्सा लिया और पालकी यात्रा को भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से विपुल चांडक को यात्रा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक की शुरुआत भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पूजा अर्चना के साथ हुई। यात्रा के संस्थापक किशोर कौशल एवं समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ जनों का शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में पं. कटारे बाबा, वरिष्ठ समाजसेवी शांतिलाल साबू, डॉ. वीके चतुर्वेदी, डॉ. आरसी जैन, रुद्रप्रकाश राठौर और प्रदीप चौहान शामिल रहे।
संतों और अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन
बैठक के मुख्य अतिथि हरिराम दास रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पं. मोहित राम पाठक, पं. नर्मदा प्रसाद मेहता, विवेक रठिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि हरिराम दास ने कहा कि भगवान शिव की आराधना समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देती है। यह पालकी यात्रा सीहोर की धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण है। पं. मोहित राम जी पाठक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी अपने संस्कारों और सनातन संस्कृति से जुड़ती है। पं. नर्मदा प्रसाद मेहता ने इसे सामाजिक समरसता और जनजागरण का महापर्व बताया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका द्वारा यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए सफाइ, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौहान ने किया तथा अंत में सुनील दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में समिति के संस्थापक किशोर कौशल, शंकर प्रजापति, सतीश राठौर, सुनील दुबे, राजेन्द्र वर्मा, प्रेम पहलवान, आशीष गेहलोत, प्रवीण तिवारी, बृजेश पाराशर, सुभाष शर्मा, प्रदीप साबू, अनिल शर्मा, ओम अग्रवाल, शैलेष पटेल, राजकुमार गुप्ता, नितिन जोशी, आशीष गुप्ता, आनंद गांधी, मधुर विजयवर्गीय, सुरेश साबू, राजू गुप्ता, ऋषि राज शर्मा, आयुष सोनी, मनोज जैन, गोपाल कौशल, नीरज परिहार, नरेंद्र राजपूत, कैलाश प्रेमी, मिथिलेश शर्मा, नितिन जौहरी, गोपाल कलर, नीरज चौरसिया, योगेश उपाध्याय, राजेश मोहन शर्मा, अंकुर अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अजय तिवारी, राजेश माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और शिवभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button