Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बालिकाओं का कमाल, जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह नृत्य में जीता प्रथम पुरस्कार

सीहोर। शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की प्रतिभावान बालिकाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के मुख्य समारोह में संस्था के कथक समूह नृत्य ने पहला स्थान हासिल कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया।

आयोजन समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बालिकाओं ने संस्था की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी के कुशल मार्गदर्शन में शास्त्रीय समूह नृत्य की बेहद मनमोहक और अनुशासित प्रस्तुति दी। बालिकाओं के उत्कृष्ट नृत्य और भाव-भंगिमाओं ने समारोह में मौजूद मुख्य अतिथियों सहित सभी दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
जेल उप अधीक्षक ने किया सम्मानित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जेल उप अधीक्षक दिलीप नायक एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा संस्था की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी और विजेता बालिकाओं को समूह नृत्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार का मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस जिला स्तरीय जीत के बाद अब सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की यह समूह नृत्य टीम अगले महीने भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranilnostjo. To temo je vredno podrobneje raziskati. Iščeš recept za Jajčevci presenetijo Tako kot lahko zelenjavo spečemo v pečici ali pripravimo na pari, tudi pri vsakdanjih obrokih šteje preprostost: sveže sestavine in malo začimb ustvarijo okusen, lahek krožnik.