Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मोबाइल लूटने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार का मशरूका जब्त

सीहोर। भैरुंदा थाना अंतर्गत बस स्टैंड पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को बडऩगर थाना गोपालपुर निवासी फरियादी धरम सिंह बारेला भैरुंदा बस स्टैंड पर थे। तभी दो अज्ञात युवकों ने अचानक उनसे मोबाइल छीना और मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर भैरुंदा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भैरुंदा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड क्षेत्र से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने लूट की बात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में अरसद उर्फ मुवीन पिता हनीफ निवासी वार्ड 12 सर्वहारा कॉलोनी भैरुंदा और आहद पिता आजाद खान निवासी मिया मोहल्ला हाल निवासी सर्वहारा कॉलोनी भैरुंदा शामिल हैं।
90 हजार रुपये का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से फरियादी से लूटा गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल कीमत लगभग 20 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 70 हजार रुपये) जब्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo priljubljene lokale, vendar takšni nasveti ne ustrezajo vsakomur. Pri izbiri restavracije je zato smiselno temo podrobneje preučiti. Iščeš recept za solato s šunko? Najpogostejša napaka je, da zelenjavo predolgo kuhamo, zato izgubi okus in hranila. Raje jo na hitro podušimo ter začinimo z zelišči in kančkom limone.