News

मप्र में 2306 पदों पर निकली बंपर सरकारी नौकरियां

सीहारे। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के 61 विभागों और शासकीय संस्थाओं में कुल 2,306 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पटवारी के 200 विशेष पद भी शामिल हैं।
इस संयुक्त भर्ती परीक्षा में सबसे अधिक अवसर मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में हैं, जहां सहायक उप निरीक्षक के 530 पद शामिल हैं। इसके बाद पंचायत राज संचालनालय में पंचायत समन्वय अधिकारी और अन्य श्रेणी के कुल 373 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विभागवार पदों की स्थिति
– मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्डसहायक उप निरीक्षक, सचिव, अंकेक्षक आदि 576
– पंचायत राज संचालनालयपंचायत समन्वय अधिकारी, खंड पंचायत अधिकारी आदि 373
– कम्प्यूटर ऑपरेटर व डेटा एंट्री ऑपरेटर सामाजिक न्याय, जनजातीय कार्य व लॉजिस्टिक्स 200
– एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशनसहायक, कनिष्ठ सहायक, स्टेनो टाइपिस्ट, लेखापाल 118 आयुक्त सहकारिता उप अंकेक्षक 105
– महिला एवं बाल विकास विभागसांख्यिकी अन्वेषक 88
– उद्योग संचालनालयसहायक प्रबंधक 45

पटवारी के 200 पदों पर भी होगी भर्ती
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित पटवारी के 200 पदों की भर्ती भी इसी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इन पदों का जिलावार ब्योरा अलग से जारी किया गया है। पटवारी पद के लिए शैक्षणिक पात्रता, आयु सीमा और चयन के नियम अन्य सामान्य पदों से भिन्न रहेंगे।
विभिन्न कॉलेजों, निकायों और दुग्ध संघों में भी मौके
उपरोक्त विभागों के अलावा प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थाओं, नगर निगमों (जैसे सतना, जबलपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, मुरैना, रीवा), विकास प्राधिकरण इंदौर, उज्जैन तथा सहकारी दुग्ध संघ इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बुंदेलखंड में भी दर्जनों तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
मंडल द्वारा यह भर्ती परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार के आधिकारिक पोर्टल MPESB के माध्यम से अपनी पात्रता जांचकर तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano preciso. Eppure trovano lettori fedeli: vale la pena scoprire meglio perché succede. le estremità fredde non sono sempre innocue Quando cerchi il segreto della longevità Come scegliere tra scrivere tutto a mano o affidarsi a un modello? Per un blog personale conta soprattutto trovare il proprio ritmo.