Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

जिला कार्यालय छोड़ विधायक कार्यालय में हुई नगर मंडल की बैठक

सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत जिला कार्यालय स्थित है, जहां आमतौर पर संगठन के अधिकांश बड़े और महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न होते हैं। हालांकि बुधवार को नगर मंडल की मासिक बैठक इस परंपरा से हटकर जिला कार्यालय के बजाय शहर स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित की गई।
विधायक कार्यालय में आयोजित इस नगर मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी आयोजनों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु संत श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा। इसके साथ ही हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। आगामी हर घर तिरंगा अभियान के तहत व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और इसे जनांदोलन का रूप देने की तैयारियों पर भी रणनीतिक चर्चा हुई।
समर्पण और उत्साह से काम करने का आह्वान
बैठक के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी सभी राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ मैदान में उतरें। जन-जन तक पार्टी की नीतियों और अभियानों को पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
बैठक में यह वरिष्ठ जन रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल प्रभारी धारासिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, रवि नागले, प्रीतेश राठौर, प्रीति सोनी, पवन जैन, डॉ. गगन नामदेव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button