धर्म

06 अगस्त 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : अधूरा काम दोबारा आगे बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह नई दिशा देगी। तुरंत नतीजे की उम्मीद न रखें। लगातार मेहनत से सही समय पर सफलता मिलेगी।

वृष राशि : रुकी हुई पेमेंट मांगने पर थोड़ी-थोड़ी करके मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी से सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि : पैसों से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। जरूरी दस्तावेज दोबारा जांचें। आपकी ज्यादातर चिंताएं वास्तविक स्थिति से बड़ी साबित हो सकती हैं।

कर्क राशि : परिवार में अपनापन बढ़ेगा। बचत से जुड़ा फैसला भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रिय मेहमान के आने से घर में रौनक रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी।

सिंह राशि : रुका हुआ प्रस्ताव मंजूर होगा। विदेश से जुड़े काम में अच्छी प्रगति होगी। इंटरव्यू का परिणाम उम्मीद से पहले मिल सकता है। बदलती परिस्थिति में तेजी से सही फैसला लेना आपकी ताकत रहेगा।

कन्या राशि : सामाजिक और राजनीतिक लोगों से संबंध मजबूत होंगे। दिनचर्या और काम करने का तरीका बदलने के लिए बनाई गई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि : खर्च आय से अधिक होने के कारण मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर भी कुछ चिंता बनी रह सकती है। एक साथ कई कार्य आने से व्यस्तता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि : किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें। समय का सही उपयोग आपको सफलता दिलाएगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि : बड़ों का मार्गदर्शन आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आपके समझदारी भरे निर्णय लोगों को प्रभावित करेंगे। ऊर्जा और उत्साह के साथ आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे।

मकर राशि : दूर रहने वाले किसी प्रियजन से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें।

कुंभ राशि : टीम का सहयोग आपको हर चुनौती से बाहर निकाल देगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों के मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि : किसी नए कार्य की शुरुआत आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। अपने विरोधियों को पहचानकर ही आगे बढ़ें, क्योंकि लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina, prima ancora del caffè, controllo le note sparse sul telefono: spesso da lì nasce l'idea per un post. Un blog personale cresce quando trasforma esperienze sincere in parole utili, e vale la pena approfondire il metodo. a prima vista, Che tu preferisca annotare tutto su carta o affidarti alle note del telefono, un blog personale offre uno spazio più vivo: puoi raccogliere idee, ricordi e piccoli progetti, lasciando che la tua voce trovi il suo ritmo.