Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

हर घर तिरंगा अभियान, विधायक भार्गव की अगुवाई में शाहगंज में निकली भव्य तिरंगा रैली

सीहोर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इन रैलियों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
अभियान के अंतर्गत शाहगंज में आयोजित मुख्य तिरंगा रैली का नेतृत्व विधायक रमाकांत भार्गव ने किया। रैली में विधायक भार्गव स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर नागरिकों और स्कूली विद्यार्थियों के साथ पैदल चले और जन-जन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

हर भारतीय का अपना पावन पर्व
विधायक भार्गव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन न होकर हर भारतीय परिवार का अपना पावन पर्व बनना चाहिए। सभी नागरिक अपने घरों पर शान से तिरंगा फहराएं और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें।

भैरूंदा और अन्य क्षेत्रों में भी उमड़ा जनसैलाब
शाहगंज के अलावा भैरूंदा में आयोजित तिरंगा रैली में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रवि मालवीय शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ भागीदारी की। जिले के आष्टा, श्यामपुर, जावर, भैरूंदा सहित अनेक ग्राम पंचायतों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा रैलियां निकाली गईं।

विद्यार्थियों में दिखा खास उत्साह
जिलेभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक रैलियों में हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button