Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

चोरों ने कलारी से चुराई थी बाइक, पाट्र्स खोलकर बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने दबोचा

सीहोर। शराब दुकान के पास से बाइक चुराकर उसके पाट्र्स खोलकर बेचने की फिराक में लगे दो शातिर चोरों को आष्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूरी तरह खोले गए बाइक के सभी कलपुर्जे बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला 18 जुलाई का है, जब सुभाष नगर निवासी फरियादी गुलाब माहेश्वरी ने आष्टा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि भोपाल रोड स्थित दरगाह के सामने शराब दुकान के पास से उनकी होंडा शाइन बाइक ेको कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
बाइक की तलाश में लगे प्रधान आरक्षक लखन धाकड़ और आरक्षक प्रवीण को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि मालीखेड़ी निवासी रोहित सूर्यवंशी और उसका साथी दीपक शराब दुकान से चोरी की गई बाइक के पाट्र्स खोलकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदेही रोहित सूर्यवंशी को मालीखेड़ी से हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रोहित ने अपने साथी दीपक नायक के साथ मिलकर 10 जुलाई को शराब दुकान के पास से बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली।
पाट्र्स खोलकर छिपाए थे
आरोपियों ने बताया कि वे पकड़े जाने के डर से पूरी बाइक का एक-एक पार्ट खोलकर अलग कर चुके थे और उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मालीपुरा बड़ली में छिपाकर रखे गए बाइक के सभी पाट्र्स जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी रोहित सूर्यवंशी पिता फूलसिंह सूर्यवंशी निवासी मालीखेड़ी और दीपक नायक पिता कैलाश नायक निवासी धोबी मोहल्ला थाना आष्टा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button