Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बाईक पर निकले एसडीओपी, गणेश पंडालों का लिया जायजा, समितियों को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

सीहोर। गणेशोत्सव पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए आष्टा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे के निर्देशन में एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाईक पर सवार होकर पूरे नगर में स्थापित गणेश पंडालों का सघन निरीक्षण किया।
नगर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को करीब से परखने के लिए एसडीओपी दामोदर गुप्ता स्वयं मोटरसाइकिल पर बैठकर थाना प्रभारी रविन्द्र यादव और पुलिस जवानों के साथ आष्टा की गलियों और मुख्य मार्गों पर निकले। मोटरसाइकिल से भ्रमण के कारण अधिकारियों को तंग मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर पंडालों की जमीनी स्थिति देखने और सीधे समिति सदस्यों से संवाद करने में आसानी हुई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेन्द्र किरार, तहसीलदार रामलाल पगारे सहित पुलिस और राजस्व अमला मौजूद रहा।
एक सदस्य रहेगा मौजूद
भ्रमण के दौरान एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की और सुरक्षा से जुड़े कई निर्देश दिए।
– पंडालों की सुरक्षा के लिए रात के समय समिति का कम से कम एक व्यक्ति अनिवार्य रूप से पंडाल में उपस्थित रहकर निगरानी करेगा।
– जहां संभव हो, प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में रखें। बिजली के खुले व क्षतिग्रस्त तारों का उपयोग बिल्कुल न करें।
– पंडाल के सामने पर्याप्त जगह खाली छोड़ी जाए ताकि आमजन के आवागमन में बाधा न आए। अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें और ज्वलनशील सामग्री दूर रखें।
– लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित समय-सीमा और तय नियमों के अनुसार ही करने की समझाइश दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button