Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मंत्री वर्मा की मौजूदगी में बोले राणा, हम चुनाव लडऩे वाले नहीं, लठ मारने वाले लोग…

सीहोर। जिले के इछावर में आयोजित महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उस समय माहौल गरमा गया, जब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने मंच से सरकार, सांसदों और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सीधे सवाल दाग दिए। खास बात यह रही कि जिस समय ओकेंद्र राणा मंच से सरकार पर जुबानी प्रहार कर रहे थे, उस समय प्रदेश के राजस्व मंत्री और इछावर से आठवीं बार के भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओकेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक विशेष समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा के लिए लड़े थे। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान, इतिहास और धर्म के मुद्दे पर करणी सेना किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी और न ही इन विषयों पर कोई अनर्गल टिप्पणी बर्दाश्त की जाएगी।
राणा ने कहा हम चुनाव लडऩे वाले लोग नहीं हैं, हम ल_ मारने वाले लोग हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सामने से मुकाबला करने के बजाय समाज को आपस में बांटने का काम करते हैं।
सांसद के बयान पर जताई नाराजगी
आगरा के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा और हिंदू समाज पर दिए गए विवादित बयानों का जिक्र करते हुए ओकेंद्र राणा ने सीधे केंद्र और राज्य सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि संसद जैसे पवित्र मंच से इस तरह के बयान दिए जाने के बावजूद दोषियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती। उन्होंने आक्रोश जताते हुए पूछा कि हिंदू समाज और बहन-बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को सरकारी सुरक्षा क्यों प्रदान की जाती है।
मंत्री के सामने दी सीधी चेतावनी
मंच पर मौजूद राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और अन्य नेताओं की उपस्थिति में करणी सेना प्रमुख ने दो टूक संदेश दिया। उन्होंने कहा हम भाईचारे और सम्मान में विश्वास रखते हैं, लेकिन जब तक हमारे स्वाभिमान और सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगीए तब तक हम सम्मान करेंगे। यदि हमारे स्वाभिमान पर बात आई तो हम ईंट से ईंट बजाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण समारोह में करणी सेना प्रमुख के इन तीखे तेवरों ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। मंत्री और सत्ताधारी दल के नेताओं की मौजूदगी में दिए गए इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि मंच पर उठाए गए इन तीखे सवालों पर सत्ता पक्ष और सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti iniziano un blog pensando solo al design e dimenticano voce, ritmo e utilità. Capire come rendere ogni articolo più personale merita un approfondimento. dalle abitudini E se fosse il momento di dare una voce più personale alle tue idee? Un blog ben curato può diventare uno spazio semplice e sincero, dove raccontare passioni, scoperte e piccoli traguardi.