Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मातृशक्ति के बिना हर उत्सव अधूरा: अरुणा राय

साडिय़ां उपहार में देकर लगाया तिलक, क्रिसेंट गरबा महोत्सव में किया मातृशक्ति का सम्मान

सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवरात्र में कठिन व्रत धारण कर माता जगदंबा भवानी की उपासना करने वाली मातृशक्ति का भव्य सम्मान किया गया। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के तत्वाधान में आयोजित इस नारी सम्मान समारोह में समाजसेविका अरुणा राय द्वारा माता-बहनों को साढिय़ां उपहार स्वरूप प्रदान की गईं और तिलक लगाकर उनका आदर-सत्कार किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका अरुणा राय ने माता दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात गरबा प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं को प्रसाद वितरित किया गया। समारोह के दौरान गरबे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं ने अपनी बेहतरीन सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट महिलाओं ने बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेविका अरुणा राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालिकाओं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैंए और यह आयोजन उसी आनंद उत्सव को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के बिना कोई भी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम अधूरा है। माता-बहनें ही नवरात्र के दौरान कठिन व्रत रखकर माता जगदंबा की सच्ची भक्ति करती हैं और जगराते में भी उत्साह से भाग लेती हैं। उन्होंने उन सभी अभिभावकों और माताओं का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपनी बेटियों को अपनी संस्कृति से जोडऩे के लिए क्रिसेंट गरबा महोत्सव में प्रशिक्षण हेतु भेजा है। सम्मान समारोह में शहर की गणमान्य महिलाओं सहित बड़ी संख्या में गरबा प्रशिक्षण ले रही प्रतिभागी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button