Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

आषुय अधिकारी बोले स्टॉफ नहीं है, शिवराज सिंह चौहान ने लगाया मंत्री परमार को फोन, कहा- स्टॉफ की व्यवस्था करें

- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया 7 करोड़ 75 लाख की लागत से बने आयुष चिकित्सालय भवन की ओपीडी का लोकार्पण

सीहोर। जिले की बुधनी विधानसभा के बोरी के पास बने आयुष चिकित्सालय के भवन की ओपीडी का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। हालांकि भवन का लोकार्पण पहले ही 10 मई 2025 को आधे-अधूरे निर्माण के बीच में ही करा दिया गया है, लेकिन अब भवन बनने के बाद फिलहाल ओपीडी का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री से कराया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भवन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित आयुष विभाग के अधिकारियों से पूछा कि स्टॉफ की क्या स्थिति है तो आयुष अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर

सहित अन्य स्टॉफ की बेहद कमी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे में चिकित्सालय कैसे चलेगा और उन्होंने वहीं से विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार को फोन लगवाया एवं उनसे बातचीत की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री इंदर सिंह परमार से कहा कि बोरी के पास आयुष चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। भवन बेहद खूबसूरत बना है, लेकिन यहां पर स्टॉफ नहीं है। स्टॉफ की व्यवस्था होगी तो यहां पर लोगों को लाभ मिलेगा। यहां बता दें कि प्रज्जवल बुधनी के तहत सीहोर जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त आयुष चिकित्सालय का भवन बोरी के पास निर्माण कराया गया है। यहां ओपीडी, आईपीडी, पंचकर्म, डिलेवरी के साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल यहां पर सिर्फ ओपीडी शुरू कराई गई है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री श्री चौहान भोपाल से बोरी पहुंचे। यहां पर उनकी अगवानी विधायक रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की। इसके बाद फीता काटकर, दीप प्रज्जवलन करके श्री चौहान ने ओपीडी का विधिवत शुभारंभ किया।
जनप्रतिनिधियों से कहा प्रचार-प्रसार करवाएं-

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयुष चिकित्सालय की ओपीडी के लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष पद्धति इलाज में बेहद कारगर है, इसलिए यहां पर आयुष चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सालय से यहां के लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन इसका प्रचार-प्रसार नहीं हुआ है, इसलिए सभी लोग चिकित्सालय का प्रचार-प्रसार जरूर करें, ताकि लोगों को इसके बारे में पता चले।
इतना स्टॉफ रहेगा तैनात-
बोरी स्थित आयुष चिकित्सालय में 6 मेडिकल ऑफिसर, 1 आरएमओ, 1 अधीक्षक, 3 विशेषज्ञ डॉक्टर, 12 नर्सिंग आफिसर सहित करीब 42 कर्मचारी आउट सोर्स से भर्ती किए जाएंगे। फिलहाल यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की पोस्टिंग नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button