Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे सांदीपनि स्कूल रेहटी का लोकार्पण

- 34 करोड़ 10 लाख की लागत से तैयार हुआ विद्यालय

सीहोर। जिले के रेहटी में नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि स्कूल का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे। इस दौरान वे बोरी के पास बन रहे आयुष चिकित्सालय, देवीलोक सलकनपुर का निरीक्षण करेंगे तो वहीं अन्य विकास कार्यों की भी क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं। लोकार्पण कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर विधायक रमाकांत भार्गव ने भाजपा सलकनपुर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आसपास के क्षेत्र के लोगों को आमंत्रण देने में जुटे रहे। यहां बता दें कि रेहटी में करीब 34 करोड़ की लागत से शासकीय सांदीपनि स्कूल का भव्य भवन बनाया गया है। स्कूल प्राचार्य महेश कुमार ने सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button