Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सिहागहन गांव में पटाखे फोडऩे के विवाद पर बुजुर्ग किसान व बेटे से मारपीट, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सीहोर। थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम सिहागहन में घर के सामने पटाखे फोडऩे से मना करने पर एक बुजुर्ग और उनके बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। इस विवाद में स्थानीय आरोपियों के साथ बकतरा क्षेत्र से आए एक रिश्तेदार का नाम भी सामने आया है। फरियादी ने अपने बेटे के साथ थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिहागहन निवासी फरियादी प्रेमसिंह चौहान पिता श्यामलाल चौहान खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने अपने बेटे निहाल के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे वह अपने घर पर दरवाजे के पास सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी बब्लू तिवारी के बच्चे घर के सामने पटाखे फोडऩे लगे। प्रेमसिंह ने बच्चों को घर के सामने पटाखे फोडऩे से मना किया। इसी बात को लेकर बब्लू तिवारी और उसका भाई मोनू तिवारी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को पटाखे फोडऩे से रोकने वाला तुम कौन होते हो।
बकतरा निवासी रिश्तेदार ने भी बेटे के साथ की मारपीट
फरियादी के अनुसार गाली देने से रोकने पर बब्लू तिवारी और मोनू तिवारी ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें दाहिनी तरफ पसली और कूल्हे पर गुम चोट आई। जब उनका बेटा निहाल उन्हें बचाने के लिए आया तो यश तिवारी और उसका रिश्तेदार हेमंत तिवारी निवासी बकतरा ने निहाल के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस मारपीट में निहाल को बाईं तरफ पसली और सिर में चोट आई। शोर सुनकर छोटेलाल चौहान और मनमोहन ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।
शाहगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के बाद फरियादी प्रेमसिंह चौहान अपने बेटे निहाल के साथ शाहगंज थाने पहुंचे और आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button