Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

विनोद यादव-कैलाश यादव की मौत के मामले में मैजिक चालक पर मामला दर्ज

सीहोर। थाना मंडी क्षेत्र में भीषण सडक़ हादसे में घायल दो व्यक्तियों की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद सामने से आ रही मैजिक के चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को दोपहर करीब 3.30 बजे छोटी ग्वालटोली गंज सीहोर निवासी विनोद यादव पिता मनोहर यादव अपने दोस्त कैलाश यादव पिता कन्हैयालाल यादव निवासी बड़ी ग्वालटोली गंज सीहोर के साथ स्विफ्ट कार से जमोनिया की ओर से सीहोर आ रहे थे। कार विनोद यादव चला रहे थे। जब वे सायलो चौराहे से पहले राजाभोज कॉलेज के पास पहुंचे तो उनकी कार के आगे चल रही अल्टो कार के चालक ने सामने से तेजी, लापरवाही और खतरनाक तरीके से आ रही मैजिक को देखकर अपनी कार धीमी की। इसी दौरान विनोद यादव की स्विफ्ट कार आगे चल रही अल्टो कार से टकरा गई, जिससे अल्टो कार सडक़ किनारे नीचे उतर गई, तभी सामने सीहोर की ओर से आ रही मैजिक के चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए स्विफ्ट कार के चालक साइड में जोरदार टक्कर मार दी।
दोनों की मौत, मर्ग जांच के बाद दर्ज हुआ मामला
इस टक्कर में विनोद यादव के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में तथा उनके दोस्त कैलाश यादव को गंभीर चोटें आईं। टक्कर मारने वाली मैजिक के चालक एवं उसके साथ बैठे व्यक्ति को भी चोटें आईं, जबकि टक्कर से स्विफ्ट कार और मैजिक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दिन ही 3 नवंबर को उपचार के दौरान जिला अस्पताल में विनोद यादव की मृत्यु हो गई, जबकि घायल कैलाश यादव ने भी सडक़ हादसे में आई चोटों के चलते 8 नवंबर को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में कराया गया।
जांच के दौरान चश्मदीद साक्षियों शुभम जोशी व मुकुंद कुमार विश्वकर्मा तथा मृतकों के परिजनों सिद्धार्थ यादव, जितेन्द्र यादव व मोहन यादव के कथन लिए गए। मर्ग जांच, कथनों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर मंडी पुलिस ने मैजिक के चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button